डीआइजी की प्रतिनियोक्ति के नियम
👅 हाल ही में केंद्र ने पुलिस उप महानिरीक्षक (Deputy inspector General-DIG) स्तर के आईपीएस अधिकारीयो की केंद्रीय प्रतिनियोक्ति पर एक नया आदेश जारी किया है।
क्या है आदेश ?
👅 कार्मिक एव प्रशिक्षण विभाग (Dopt) ने कहा है की केंद्र में DIG स्तर पर आने वाले आईपीएस अधिकारीयो को अब उस स्तर पर केंद्र सरकार के पैनल में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी।
👅 जबकि मौजूदा नियमो के अनुसार एक DIG - रैंक के आईपीएस अधिकारी को न्यूनतम 14 साल के अनुभव के साथ ही केंद्र में प्रतिनियोक्त किया जा सकता है , यदि पुलिस स्थापना बोर्ड उन्हें देन्द्र में DIG के रूप में सूचिबंध करता है।
👅 बोर्ड अधकारियों के करियर और सतर्कता रिकॉर्ड के आधार पर पैनल का चयन करता है।
👅 अब पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के अधिकारियो को पैनल शामिल करने की आवश्यकता नहीं होगी।
👅 नया आदेश राज्य में DIG स्तर के अधिकारियो के पुरे पुल को केंद्रीय प्रतिनियोक्त के योग्य बनाता है।
👅 हालाँकि ,यह स्वत : ही DIG को केंद्र में आने की अनुमति नहीं देगा।
👅 राज्य द्वारा अधिकारियो को अभी भी केंद्रीय प्रतिनियोक्ति के लिए प्रस्ताव सूचि में रखना होगा जो राज्यों और केंद्र के परामर्श से तय किया जाता है।
यह आदेश क्यो जारी किया गया ?
👅 इस कदम का उदेशय अधिक रिक्तियों की स्थिति में केंद्रीय प्रतिनियोक्ति के लिए DIG स्तर के आईपीएस अधिकारियो पुल को बढ़ाना है।
👅 केंद्र में DIG स्तर पर आईपीएस अधिकारियो के लिए आरक्षित 252 पदों में से लगभग 118 पद खली है।
👅 आईपीएस अधिकारियो का केन्द्रियो पुलिस संगठन (CPO) और केन्द्रियो सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में
40 % का कोटा होता है।
👅 केंद्रीय प्रतिनियोक्ति की प्रकिर्या को आसान बनाने के लिए यह विचार अपनाया गया है , क्योकि रिकॉर्ड के सत्यापन में लंबा समय लगता है।
इसका सेवाओं पर प्रभाव
👅 आईपीएस भर्ती में विसंगति ने वर्षो से कैडर प्रबंध पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
👅 कुछ स्तरो पर स्वीकृत पदों की तुलना में कम अधिकारी है।
👅 एक तरफ राज्य , केंद्र को पर्याप्त DIG या एसपी उपलब्ध नहीं करा रहा है , वही दूसरी तरफ आईपीएस के कुल कैडर रिजर्व की गणना करने पर केंद्र के पास पर्याप्त पद नहीं नहीं है।
कौन होता है DIG(DIG का पद ) ?
👅 DIG का फुल फॉर्म Deputy inspector General of police है।
👅 यह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (ssp) या पुलिस उपायुक्त (DCP) की तुलना में एक वरिष्ठ रैंक का अधिकारी होता है।
👅 DIG का काम क्षेत्र में पुलिस बल के पर्यवक्षण और नियंत्रण में पुलिस महानिरक्षक (IG) को सहायता प्रदान करना है।
👅 इन्हे अपने क्षेत्र के पुलिस बल में दक्षता और अनुशासन बनाए रखना होता है।
0 टिप्पणियाँ